मोमबती कैसे बनायें

मोमबती कैसे बनायें इस बात को लेकर हम परेसान हो जाते है, पर इस विधि क जानकर आप असानी से मोमबती बना सकेंगे

मोमबती बनाने की सामग्री :-

  1. पैराफिन वैक्स (मोम)  –     आवश्कतानुसार
  2. खाने वाला तेल
  3. हल्का बटा हुआ सूती धागा
  4. रंग (यदि रंगीन बनाना हो)

उपकरण :-

  1. साँचा (12 या 24 मोमबती का, तीन भागो में क्लैम्प सहित)
  2. स्टोप/ गैस चूल्हा
  3. मोम पिघलाने का बर्तन
  4. ब्लेड/ चाकू/ कैंची
  5. चम्मच या कटोरि
  6. पानी से भरी बाल्टी
  7. पुराना सूती कपड़ा

मोमबती बनाने की विधि :-

  1. पैराफिन वैक्स को किसी गहरे बतन में पिघलाने के लिए रख दें | इसे वनस्पति घी की तरह पिघलाएं |
  2. मोम पिघलने तक साँचे को तैयार कर लें | साँचे को पुराने कपड़े की सहायता से अच्छी तरह साफ करके उसमें (कपड़े अथवा रुई से) खाने बाला तेल लगाएँ ताकि मोम साँचे से न चिपके | इसके बाद साँचे में बनें चिह्नों की सहायता से धागा लपेटें | साँचे के हैनिडल में बने गुव में ले जाकर लपेटते जाते हैं | अन्त में दूसरे सिरे पर बांध देते हैं |इसके बाद पुराने सूती कपड़े को गोला करके समतल जमीन या बेंच पर बिछाएँ फिर उसके ऊपर साँचे को रखें | इतना करने तक हमारा मोम पिछल जाएगा |
  3. अब पिघले हुए मोम को चम्मच या कटोती की सहायता से साँचे में डालें | जो मोम निचे बह जाता है, उसे सूती कपड़े में पुन: प्रयोग हेतु इकट्ट कर लें I
  4. साँचे को पानी से भरी बाल्टी में ठण्डा होने के लिए रख दें | मोम को साँचे में जमने के लिए कम से कम 10 -25 मिनट तक पानी में रखें |
  5. यदि पहली बार मोम डालने पर साँचे में मोम की मात्रा कुछ कम रह गयी हो तो पुनः पिघला मोम साँचे में डालकर ऊपर तक भर लें तथा जमने के लिए फिर पानी में रख दें |
  6. अब साँचे को (जिसमे मोमबती जम चुकी हैं) पानी से निकालकर साँचे के दो तरह के धागे (बिच से) ब्लेड या कैंची से काटें |
  7. साँचे के ऊपर की तरह जमे हुए मोम को बीचों – बीच चाकू से कटकर साँचे के दोनों भागों को क्लैम्प खोलकर अलग करें |
  8. बनी हुई मोमबतीयों को साँचे से बारे बाहर निकालकर, दूसरे सिरों को ब्लेड से काटकर प्लेन कर लें तथा आवश्यकतानुसार पैकिंग करें |

सावधानियाँ :-

  1. साँचे में धागा कसकर लपेटना चाहिए |
  2. पानी से भरी बाल्टी में साँचे को अधिक से अधिक डुबोएँ, पूरा न डुबोएँ |
  3. मोम को केवल पिघलाया जाता है, उबालना नही हैं |

Check Also

फेस कोल्ड क्रीम के बारे जाने

इस फेस कोल्ड क्रीम की विधि से फेस कोल्ड क्रीम के बारे जाने और इसे …