फेस कोल्ड क्रीम के बारे जाने

इस फेस कोल्ड क्रीम की विधि से फेस कोल्ड क्रीम के बारे जाने और इसे अपने घरो में बना कर अपने चेहरे को ताजगी बनाये रखें

त्वचा को मुलायमियत, ताजगी तथा सुगन्ध इत्यादि प्रदान करने के लिए ‘कोल्ड क्रीम’ को उपयोग में लाया जाता है I इसे अधिकतर ऐसे व्यक्ति अधिक उपयोग में लाते हैं, जिसके चेहरे की त्वचा कुछ खुश्क या रुखी – सी दिखाई पड़ती है I वस्तुतः ‘कोल्ड – क्रीम’ एक प्रकार क फेस – क्रीम हैं, परन्तु इसे हाथों आदि की त्वचा की खुध्की दूर करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है I इसका एक अच्छा फार्मूला निम्रवत है :-

(1) स्टीरिक एसिड                                 –     65 ग्राम

(2) सफेद वैसलीन (व्हाइट पैट्रोलियम जैली)            –     430 ग्राम

(3) मिनरल टर्पिन्टाइन                             –     400 ग्राम

(4) मधुमक्खी का मोम (रंग उडाया हुआ)              –     400 ग्राम

(5) ह्वाइट आयल (सुपीरियर क्वालिटी)                –     25 ग्राम

(6) जिंक ऑक्साइड                                –     25 ग्राम

(7) रोज कम्पाउंड (सुगन्ध)                          –     50 सी०सी०

बनाने की विधि :-

     किसी साफ बर्तन में ‘ह्वाइट आयल’ डालकर उसमें जिंक ऑक्साइड घोल लें I उसकी कोई रोड़ी या फुटकी बगैर घुली रह जाय तो निकाल लें और फिर उसे साफ व महीन कपड़े में से छान लें I अब इसी बर्तन में स्टीरिक ऐसिड, सफेद वेसलिन, मधुमक्खी का मोम तथा मिनरल टर्पिन्टाइन भी दाल दें और इस सारे मिश्रण को भाप की सहायता से या धीमी आंच पर गरम होने दें, ताकि इसमें पड़े समस्त रचक पिघलकर आपस में अच्छी तरह तथा समान्य रूप से घुल – मिल जाये I जब यह मिश्रण एकजान हो जाये तो बर्तन आग से निचे उतार लें और इसमें पड़े मिश्रण को उस समय तक अच्छी तरह हिलाते – चलते रहें जब तक की ठण्डा होकर शहद की तरह गाढ़ा न हो जाय I अंत में इसमें सुगन्ध – मिलाकर इसे शहद जैसी गाढ़ी अवस्था में ही, आवश्यकतानुसार साईज की शीशियों में पैक कर लें I

नोट :- ‘कोल्ड क्रीम’ में आप अन्य मन पसन्द सुगन्ध भी मिला सकते हैं I इसके लिए अच्छा सुगन्ध – मिश्रण निचे दिये गए फार्मूले से भी तैयार किया जा सकता है :-

(1) एसैन्शियल आयल आफ रोज                     –     4 सी० सी०

(1) चन्दन का तेल (सेंडल आयल)                    –     1 सी० सी०

(1) बैंजायल एसिटेट                                –     1 सी० सी०

(1) फिनायल इथायल अल्कोहल                      –     0.5 सी० सी०

Check Also

हिंग्वाष्टक चूर्ण बनाने की प्रक्रिया

हिंग्वाष्टक चूर्ण बनाने की प्रक्रिया के बारे में जाने और अपने घरो में हिंग्वाष्टक चूर्ण …