चाकबती बनाने की विधि

आप चाकबती बनाने की विधि को जाने और अपने घरो में इस सामग्री के द्वारा चाकबती बनायें |

सामग्री :–

  1. चाक पाउडर –   1 कि.ग्राम
  2. खड़िया मिट्टी –   1 कि.ग्राम
  3. चुना पाउडर –   1 कि.ग्राम
  4. पानी –   आवश्यकतानुसार

उपकरण :–

  1. साँचा
  2. चलनी
  3. बाल्टी

बनाने की विधि :

  1. चाक पाउडर, खड़िया पाउडर एवं चुना पाउडर को बराबर मात्रा में बारीक चलनी से किसी पात्र में छान लें तथा अच्छी तरह मिला लें |
  2. इसमें पानी डालकर किसी लकड़ी से चलाते जाएँ तथा अच्छी तरह घोल बना लें |
  3. घोल को खल्ली बनाने के साँचे में भरकर साँचे को धूप में खड़ा कर दें |
  4. जब खल्ली सुख जाय तो साँचा से निकालकर चाकबती को धूप में सुखा दें |
  5. सूखने के बाद गत्ते के डिब्बे में पैकिंग करें |

नोट :

यदि अधिक अच्छी क्वालिटी का खल्ली बनाना हो, तो उसमे एक किला खल्ली पाउडर में 50 ग्राम प्लास्टर पेरिस मिला लें |

Check Also

फेस कोल्ड क्रीम के बारे जाने

इस फेस कोल्ड क्रीम की विधि से फेस कोल्ड क्रीम के बारे जाने और इसे …