बैंगन का चटपटा अचार बनायें
आवश्यक सामग्री :-
- बैंगन – 1 किलोग्राम
- नमक – 100 ग्राम
- लाल मिर्च – 20 ग्राम
- हल्दी – 10 ग्राम
- बड़ी इलायची – आधा ग्राम
- लौंग – आधा ग्राम
- राई – 10 ग्राम
- सरसों तेल – 200 ग्राम
बनाने की विधि :-
- नरम बैगन लेकर धो लीजिए |
- टुकड़ों को 2 प्रतिशत नमक कपानी में पाँच मिनट तक पका लें |
- अब इनका पानी निथारकर लगभग 2 घंटे तक धूप में सुखा लें |
- बारीक पिसे हुए मसालों को बैंगन के टुकडें में मिलाकर जार में दबाकर भर दीजिए | ऊपर से गरम करके ठण्डा किया हुआ तेल डाल दीजिए |
- जार को तीन – चार दिन तक धूप में रखिए | यह अचार तीन – चार दिन बाद खाने योग्य हो जाएगा |