सेब का मुरब्बा बनाने की विधि

सेब का मुरब्बा बनाने की विधि से आप असानी से सेब का मुरब्बा बना सकते हैं

सेब का मुरब्बा बनाने के लिए इसकी खट्टी किस्में प्रयोग में लानी चाहिए | फलों को अच्छी तरह धोकर छिलने वाले चाकू से छील लीजिए . छिलते समय पतला छिलका उतरना चाहिए | छिलने के तुरंत बाद फलों को 2 प्रतिशत नमक के घोल मव डालते रहना चाहिए अन्यथा इनका रंग पड़ने लगेगा | अब फल को स्टील के काँटों से अच्छी तरह गोद लेना चाहिए | इसे समूचा या दो भागों में काटकर मुरब्बा बनाया है | दो भागों में काटने पर अन्दर का सख्त भाग निकाल देना चाहिए | फल को मलमल के कपड़े में लेकर उसे उबलते हुए पानी में 5 मिनट तक उबाल लेना चाहिए | पानी में 0.2 प्रतिशत सोडियम सल्फाइट डाल देने से इनका रंग साफ हो जाता है | उबालने के तुरंत बाद इन्हें चीनी के तहों के बीच रखकर पहले बताई गई विधि से मुरब्बा तैयार कर लीजिए |

Check Also

फेस कोल्ड क्रीम के बारे जाने

इस फेस कोल्ड क्रीम की विधि से फेस कोल्ड क्रीम के बारे जाने और इसे …