फूलगोभी का अचार बनाना सीखें
आवश्यक सामग्री :-
- फूलगोभी – 1 किलोग्राम
- नमक – 150 ग्राम
- अदरख – 30 ग्राम
- लहसून – 5 ग्राम
- प्याज – 30 ग्राम
- लाल मिर्च – 10 ग्राम
- राई – 25 ग्राम
- हल्दी – 10 ग्राम
- दालचीनी – 5 ग्राम
- काली मिर्च – 5 ग्राम
- इमली – 50 ग्राम
- लौंग – 1 ग्राम
- गुड़ – 100 ग्राम
- सरसों तेल – 200 ग्राम
बनाने की विधि :-
- ताजा तथा गठी हुई फूलगोभी लेकर धो लीजिए |
- टुकड़ों में काटकर उसे एक एक – दो घंटे धूप में सुखा दीजिए |
- कटे हुए अदरख, प्याज तथा लहसून थोड़े से तेल में लाल होने तक भून लीजिए | अब उसमें अन्य पीसे हुए मसाले तथा गोभी के टुकड़ों को डालकर अच्छी तरह मिला लें |
- जब गोभी के टुकड़े नरम हो जाय तो मसाले को आग से उतारकर ठण्डा कर दें |
- गुड़ तथा इमली को सिरके में भिगोकर लुगदी बना लें तथा छलनी में छानकर अचार में मिला लें |
- अचार को जार में दबा – दबाकर भर दीजिए | जार को 5 – 6 दिन तक धूप में रखिए |
- इसमें सिरका तथा तेल मिलाकर फिर तीन – चार दिन तक धूप में रखिए | लगभग 15 दिन बाद यह खाने लायक हो जाएगा |