पपीते का अचार बनाने की विधि को जानकर पपीते का अचार बनायें
आवश्यक सामग्री :-
- छिपे पपीते की फाँके – 1 किलोग्राम
- नमक – 100 ग्राम
- सरसों का चूर्ण – 25 ग्राम
- लाल मिर्च – 25 ग्राम
- हल्दी – 10 ग्राम
- सिरका – 1 लीटर
बनाने की विधि :-
- कच्चे फल को लेकर छील लें तथा छोटे – छोटे टुकड़ों में काट लें |
- टुकड़ों को 3 – 4 मिनट तक उबलते हुए पानी में डालकर मुलायम कर लें |
- इसका पानी अच्छी तरह निथारकर तथा इनमें नमक मिलाकर फैला दीजिए |
- तेल को गरम कर लें | गरम करते समय इनमें दो – चार फाँके लहसुन देने से कच्ची गन्ध दूर हो जाती है |
- तेल को ठण्डा होने दें | मसालों में सने हुए फलों को सूखे बोयाम में भरकर दबा दें | ऊपर से ठण्डा किया हुआ तेल डाल दें | 3 – 4 सप्ताह में अचार गलकर तैयार हो जाएगा |