आप इस के द्वारा निम्बू के छिलकों का अचार बनायें
आवश्यक सामग्री :-
- निम्बू के छिलके – 1 किलोग्राम
- नमक – 100 ग्राम
- चीनी या गुड़ – 500 ग्राम
- पानी – 200 मि.ली.
- साइट्रिक एसिड – 15 ग्राम
- जीरा – 5 ग्राम
- काली मिर्च – 5 ग्राम
- लाल मिर्च – 30 ग्राम
- दाल चीनी – 1 ग्राम
- बड़ी इलायची – 10 ग्राम
- अदरख – 150 ग्राम
- सिरका – 250 मि.लीटर
बनाने की विधि :-
- स्क्वैश बनाने के लिए रस निचोड़कर निम्बू के बचे छिलके लेकर अच्छी तरह से धो लें |
- छिलके के अन्दर का सफेद भाग चाकू से अच्छी तरह खुरच लें |
- इनको लम्बे अथवा गोल पतले टुकड़ों में काटकर लच्छे बना लें |
- लच्छों को थोड़े से पानी में 15 से 20 मिनट तक पका लीजिए ताकि मुलायम हो जाय | इनका पानी निथार लीजिए |
- मसालों को पीस लीजिए तथा अदरख को बारीक टुकड़ों में काट लीजिए | एक भगोने में चीनी तथा पानी लेकर चासनी बना लें | इसमें साइट्रिक अम्ल भी डाल दें | अब चासनी में निम्बू के लच्छे, अदरख, नमक तथा मसाले भी डालकर अच्छी तरह मिला लें | इसे 10 मिनट तक पकने दीजिए | भगोने को आग से उतार कर अचार को ठण्डा होने दीजिए | ठण्डा हो जाने पर इसमें सिरका मिला दीजिए तथा अचार को जार में भर दीजिए | इसे 5 – 6 मिनट तक धूप में रखें |