आप इस विधि के अनुरूप असानी से अपने घरों में नमकीन सेव बनायें
सामग्री :–
- चने का बेसन (बारीक) – 1 कि.ग्राम
- नमक – 40 से 50 ग्राम
- मिर्च – 30 ग्राम
- काली मिर्च – 10 ग्राम
- अजवायन – 10 ग्राम
- लौंग – 10 ग्राम
- हींग अच्छी क्वालिटी – 2 – 3 ग्राम
- तेल (मोन हेतु) – 200 ग्राम
- पानी – आवश्यतानुसार
- तलने के लिए तेल – 1 किलो (लगभग 200 – 250 ग्राम खर्च होगा)
बनाने की विधि :–
- सभी मसालों को अलग – अलग बारीक पीस लें तथा सुखे बेसन में अच्छी तरह मिला लें | तत्पश्चात 200 ग्राम तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ तथा पानी डालकर गूँथ लें | गेंहूँ के आटे की तरह ऐसे गूंथना है कि न तो ज्यादा कड़ा हो और न ज्यादा गीला हो | (रोटी के आटे से हल्का सा ढीला हो) | इस आटे की गूंथाई जितनी बेहतरीन होगी, उतना ही अच्छा नमकीन बनेगा |
- कढाई में इच्छित नबंर का सेव बनाने का झारा सेट करें तथा तेल डालकर गरम करें | झारा पर बेसन आटा रखकर हथेली की सहायता से सेव की झराई तेल में करें सेव बनाते समय झारा सेट पर हल्का – हल्का पानी लगाते रहते हैं तथा सेव झारते रहते हैं |
- सेव को समुचित तलने के बाद बाहर निकालकर ऐसे छेददार बर्तन में डालते जाएँ जिससे अतिरिक्त तेल झड़कर निकल जाय | अतिरिक्त तेल अलग करने का कार्य इस उधेश्य के लिए बनानी गयी सेंट्रीफ्यूगल मशीन से भी किया जा सकता है |
- ठंडा होने पर प्लास्टिक थैली (एयर टाईट) में इच्छानुसार वजन के पैकेट बनाएँ | एयर टाईट रहने से नमकीन का कुरकुरापन बना रहता है |
नोट :–
- सेव बनाने के विभिन्न छिद्र साईज (1 से 4 नबंर तक) के झारे आते हैं | जितना पतला या मोटा सेव बनाना हो, वैसा झारा इस्तेमाल करें |
- मसालों को बारीक पिसने के लिए अच्छी तरह धूप में सुखा लें I यदि आवश्यक हो लौंग, अजवायन व हींग आदि को हल्का भूना भी जा सकता है |