इस विधि द्वारा तेल में आम का अचार बनायें
आवश्यक सामग्री –
- आम की फाँक – 1 किलो
- नमक – 150 ग्राम
- मेथी – 50 ग्राम
- हल्दी – 15 ग्राम
- कलौंजी – 20 ग्राम
- जीरा – 10 ग्राम
- लाल मिर्च – 5-10 ग्राम
- काली मिर्च – 10 ग्राम
- सौंफ – 10 ग्राम
- हिंग – 2 ग्राम
- सरसों का तेल – 300 ग्राम
बनाने की विधि :-
- विकसित आमों को छाँटकर, धोकर लम्बे फाँकों में गुठली सहित काट लें | गुठली के अन्दर का भाग फेंक दें |
- फाँकों में अच्छी तरह नमक लगाकर अमृतबान के मुँह को कपड़े से बाँधकर रखना चाहिए |
- बीच – बीच में फाँकों को चलाते रहना चाहिए |
- 4 – 5 दिन तक धूप में रखने के बाद फाँकों को नमक के घोल से बाहर निकालकर एक साफ कपड़े पर फैलाकर धूप में लगभग 1 – 2 घंटे तक सुखा देना चाहिए | नमक घोल को अलग रख दें |
- मेथी, कलौंजी तथा सौंफ को मोटा पीसकर अन्य मसालों को बारीक पीस लें |
- अब सब मसालों को थोड़े से नमक के पानी तथा तेल के साथ फाँकों में अच्छी तरह मिला दें |
- मसाले मिले अचार को अमृतबान में दबाकर भर दें ताकि हवा के बुलबुले अन्दर न रह जाय |
- ऊपर से बचा हुआ नमक का पानी तथा तेल को डाल दें | अचार खाने लायक हो जाता है |