गुग्गुल अगरबत्ती बनाने की विधि को जानकर आप आसानी से ऐ अगरबत्ती बना सकते हैं
सामग्री :-
- लकड़ी का कोयला पाउडर – 1 किलो ग्राम
- मैदा लकड़ी पाउडर – 1 किलो ग्राम
- लकड़ी का बुरादा – 500 ग्राम
- अम्बर सॉलिड – 5 ग्राम
- मस्क अम्ब्रेड – 5 ग्राम या लोबान – 250 ग्राम
- वेनेलिन – 5 ग्राम
- हिनागाद – 100 ग्राम
- लाल चंदन पाउडर – 1 किलो ग्राम रोलिंग हेतु
- बाँस की सींक – 1.5 कि.ग्रा.
- बटर पेपर – पैकिंग के लिए
बनाने की विधि :-
ऊपर के तीनो (क्र० 1 से 3) सूखे पाउडर में अम्बर सॉलिड, मस्क अम्ब्रेड, वेनेलिन, महीन पीसकर अच्छी तरह मिला लें तथा डिब्बे में बंद करके रखें | एक किलो गुग्गुल में 5 लीटर पानी डालकर रात में भिगो दें (12 घंटे पहले भिगो दें) दूसरे दिन उसे घुलने तक अच्छी तरह उबालें | घुलने के बाद मोटी चलनी (रेत छानने वाली) से छानकर गुग्गुल का पानी तैयार करें | गुग्गुल का पानी ठंडा होने पर जितनी अगरबत्ती बनानी हो उतना ही मसाला लेकर गुग्गुल का पानी डालकर आटे की तरह गूँथकर मसाला तैयार करके रखें |
आगे अगरबत्ती बनाने की विधि एक जैसी (पूर्व जैसी) है I यदि सुगंधित मसाला न मिले तो 250 ग्राम लोबान पीसकर मिला सकते है |
अगरबती बनाने में सावधानियाँ :–
- अगरबत्ती बनाते समय रोंलिग़ का पाउडर कम मात्रा में लें |
- अगरबत्ती बनाने के बाद छाया में ही सुखाएं |
- पैकिंग करने से पहले 25 -20 मिनट धूप में सुखा लें |
- सेंटेड अगरबत्ती को धूप में नहीं सुखाया जाता हैं |