पंडित नेहरू की पसंदीदा 555 सिगरेट लेने 200 Km दूर भेजा गया था विमान ! पढ़े पूरी खबर ।

भोपाल। मप्र अपना 61वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर मप्र की राजनीति के रोचक किस्से। जवाहरलाल नेहरू ने मप्र को कई सौगातें दी हैं। मप्र के राजनेता शंकरदयाल शर्मा और उनके बीच खासी नजदीकी थी। इस वजह से अकसर नेहरू मप्र आया करते थे। जवाहरलाल नेहरू अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान भोपाल शहर मे 18 बार आए। सिगरेट के लिए राज्यपाल ने इंदौर भेजा विशेष विमान…

एक बार जवाहरलाल नेहरू भोपाल के दौरे पर थे। राजभवन में यह पता चला कि नेहरू की फेवरेट ब्रांड 555 सिगरेट भोपाल में नहीं मिल रही है। नेहरू खाने के बाद सिगरेट पीते थे। यह पता चलते ही भोपाल से इंदौर एक विशेष विमान भेजा गया। इंदौर एयरपोर्ट पर सिगरेट के कुछ पैकेट पहुंचाए गए और विमान सिगरेट के पैकेट लेकर वापस भोपाल लौट आया। इस घटना का जिक्र मप्र राजभवन की वेबसाइट पर है।

भोपाल नवाब के महल में रुकने पर राज्यपाल ने जताई नाराजगी
जवाहरलाल नेहरू जब भी भोपाल आते थे तो भोपाल नवाब के महल या उनकी चिकलोद स्थित कोठी पर रुकते थे। यह देखकर मप्र के दूसरे राज्यपाल हरि विनायक पाटस्कर काफी नाराज हुए। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू से साफ कह दिया कि आप अधिकारिक यात्रा पर भोपाल आ रहे हैं, इसलिए आपके ठहरने के लिए राजभवन से उपयुक्त कोई और जगह नहीं है।

स्त्रोत दैनिक भास्कर !

गौमांस भी खाते थे नेहरू देखें विडियो ।

Check Also

जानिये क्यों भारत के प्रतिभाशाली डाक्टर,इंजीनियर वैज्ञानिक सब अमेरिका भागने को तैयार हैं !

जब अमरीकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन रिटायर हो रहे थे तो राष्ट्रपति के तौर पर अपने …