बर्तन साफ करने का विम पाउडर बनायें

बर्तन साफ करने वाले विम पाउडर की विधि जानकर आप बर्तन साफ करने का विम पाउडर बनायें

बर्तन साफ करने का विम पाउडर की सामग्री :-

  1. ट्राइ सोडियम फास्फेट –     30 ग्राम
  2. ट्रेटा – सोडियम पायरो फास्फेट –     60 ग्राम
  3. सुहागा (Borax) –     10 ग्राम

बर्तन साफ करने का विम पाउडर बनाने की विधि :-

            तीनों चीजें महीन पाउडर के रूप में लें और इन्हें एक जगह मिलाकर छान लें और आवश्यकतानुसार साइज के पैकिटों में पैक कर लें I

फर्श चमकाने वाली फ्लोर पालिश

फर्श चमकाने वाली फ्लोर पालिशकी सामग्री :-

  1. कर्नोबा मोम –     15 ग्राम
  2. पैराफिन मोम –     60 ग्राम
  3. मधुमक्खी का मोम (रंग उड़ाया हुआ) –     20 ग्राम
  4. तारपीन क तेल –     20 ग्राम
  5. पाइन आयल –     2 सी० सी०

फर्श चमकाने वाली फ्लोर पालिशबनाने की विधि :-

     एक साफ बर्तन में प्रथम तीनों पदार्थ (मोम) डालकर धीमी आँच पर पिघला लें I जब यह तीनों पिघलकर अच्छी तरह मिल चुकें तो बर्तन आग से नीचे उतार लें और दूर ले जाकर इनके पिघले हुए मिश्रण में तारपीन का तेल तथा सुगंध के लिए ‘पाइन आयल’ भी मिलाकर एकजाम कर लें और शहद जैसी गाढ़ी अवस्था में आवश्यकतानुसार साइज की डिबियों में पैक कर लें I इस फ्लोर पालिश को फर्श पर लगाकर रगड़ने से, फर्श चमकने लगता है I ‘मार्बल चिप्स’ के फर्श को चमकाने के लिए विशेष उपयोगी है I

Check Also

फेस कोल्ड क्रीम के बारे जाने

इस फेस कोल्ड क्रीम की विधि से फेस कोल्ड क्रीम के बारे जाने और इसे …