आइसक्रीम पाउडर बनाने के तरीके

आइसक्रीम पाउडर बनाने की प्रक्रिया को जानने से पहले हम सभी को ये समझ लेना चाहिए की आइसक्रीम पाउडर हम सभी के परिवार में उपयोग में आने वाला सामान्य वस्तु बन गया है I आज आइसक्रीम का उपयोग बहुत ही आनंद के साथ किया जा रहा है I आज घर में कोई छोटी-बड़ी पार्टी का आयोजन होने पर आइसक्रीम के समीप खड़े बच्चे से वृद्ध तक को देखा जा सकता है I इस परिस्थिति में आइसक्रीम के पाउडर का निर्माण बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है I आप निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से आइसक्रीम पाउडर आसानी से तैयार कर सकते हैं I

आइसक्रीम पाउडर बनाने की सामग्री:-
आइसक्रीम पाउडर के निर्माण में नियम एवं सर्ते लागु नहीं होती है I आप अपनी सुविधा एवं स्वाद की जरुरत को देखते हुए आइसक्रीम पाउडर की सामग्री में जोड़-घटाव कर सकते है, परंतु निम्नलिखित सामग्री लगभग सभी प्रकार के आइसक्रीम पाउडर के लिए उपयोग किये जाते हैं I

  1. मिल्क पाउडर –   75 ग्राम
  2. खाने का सोडा –   2 ग्राम
  3. चीनी (पिसी हुए) –   50 ग्राम
  4. क्रीम आफ टारटार –   2 ग्राम
  5. वैनिलिन –   1 सी०सी०

उपरोक्त सभी सामग्री को बारीक पिस कर पाउडर तैयार कर लेते हैंI पाउडर बनाते समय हमे ये सवधानी बरतनी चाहिए की सभी सामानों का जायका न बिगरने पाए I

आइसक्रीम पाउडर बनाने की विधि:-

आइसक्रीम पाउडर को बनाने के लिए कोई खास प्रक्रिया नहीं होती है I केवल हमे सभी सामग्री के बारीक पिसे हुए पाउडर के रूप में तैयार कर सभी सामग्री को मिलाने की जरुरत होती है I सारे ‘रचक’ को एक जगह अच्छी प्रकार मिला कर हम इसे आसानी से सुरक्षित रख सकते है I जरुरत के समय इस पाउडर में थोड़ा पानी मिलकर अच्छी तरह आईसक्रीम घोल लें और फ्रीजर में जमने के लिए रख दें I थोड़ा समय के बाद आइसक्रीम तैयार हो जाती है I

Check Also

फेस कोल्ड क्रीम के बारे जाने

इस फेस कोल्ड क्रीम की विधि से फेस कोल्ड क्रीम के बारे जाने और इसे …